जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दूध मे मिलावट कतई नही होगी वर्दाशत : राजा

दुग्ध वाहन एवं विक्रेताओं से लिये गये नमूने

जबलपुर। जब से दूध के दाम कम किए गए है तब से मिलावट का क्रम बढ गया है। दूध मे लगातार मिलावट की शिकायत को देखते हुए कलेक्टर राजा ने इस पर कडी कारवाई के आदेश दिये गये थे। दूध मे मिलावट को कतई वर्दाशत न करने की सख्त चेतावनी के बाद आज शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अधारताल थाना के सामने पुलिस के सहयोग से छह दूध वाहनों को रोककर जांच की तथा मांटा डेरी एवं राममिलन अवस्थी डेरी के दूध वाहन से 2 नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार जांच की कार्यवाही के दौरान मोटर साइकिल से दूध बेचने वाले विकेताओं से भी दूध के 4 नमूने जांच हेतु लिये गये । सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page