ट्रक,डंफर की हुई आमने-सामने से भिड़ंत,डंफर चालक मौके से फरार: थाना बटियागढ़

जबलपुर दर्पण बटियागढ़ ब्यूरो। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के दमोह छत्तरपुर मार्ग पर बड़ी चराई के पास डम्फर एवं ट्रॉला आमने सामने टकराए दोनों तरफ आवागमन हुआ अवरुद्ध पुलिस मौके पर मौजूद डंफर चालक और परिचालक वाहन छोड़ कर फरार हो गए। वहीं ट्रॉला चालक को मामूली चोटें आ जाने के कारण सीएचसी बटियागढ़ भैजा जहां पर प्राथमिक उपचार जारी है जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है हादसा इतना भयानक था कि डंपर और ट्राला के परखच्चे उड़ गए। बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रक और डंपर को मार्ग से हटवाया जिससे जाम खुल सका। आखिर क्यों दमोह छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ के समीप इन तीन जगह आय दिन बड़े हादसे होते हैं आपको बता दें कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं इसका मुख्य कारण है, इस मार्ग पर छोटे छोटे संकेतक बोर्ड लगे हुए हैं। हादसे इतने भयावह होते हैं कि देखने से भी डर लगता है इन हादसों की वजह से कई लोगों की जानें गई हैं, लेकिन इस मार्ग से संबंधित अधिकारियों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। जब कोई वाहन छतरपुर से दमोह की ओर आता है तो बटियागढ़ के समीप बड़ी चराई और छोटी चराई पड़ती है जो ढलान वाली मार्ग है। जिससे वाहन चालक वाहन को तेज गति से नीचे उतारते हैं और बीच में अचानक अंधे मोड़ आ जाने के कारण सामने से आए हुए वाहन से या तो भिड़ंत हो जाती है। या फिर वाहन पलट जाता है इस मार्ग पर ढलान वाली जगह में कोई गति अवरोधक नहीं बनाए गए हैं। जिससे वाहन तेज गति से दमोह की ओर आता है। दो चार दिन में यहां पर हादसे होते रहते हैं आंकड़ों की माने तो इन एक्सीडेंटल प्वाइंटों पर 1 महीने में लगभग दस वाहन दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें से दो वाहनों में वाहन चालकों की मौत होती है। आए दिन मीडिया के माध्यम से इन हादसों की और इस हाईवे मार्ग की खबरें प्रसारित की जाती है उसके बाद भी संबंधित अधिकारियो के द्वारा इस हाईवे मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। या फिर खबर को देखकर एवं पढ़कर अनदेखा करते हैं अभी तक इस मार्ग में कोई भी सुधार नहीं किया गया ना बड़े संकेतक बोर्ड लगाए गए और ना ही कोई गति अवरोधक बनाए गए, यह मुख्य कारण है हादसों का होना।



