कृष्ण कुमार राजपूत को बनाया गया करणी सेना का जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का राजपूत समाज ने किया जोरदार स्वागत
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार राजपूत को करणी सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया कि राजपूत करणी सेना जबलपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी की मौजूदगी में श्री राजपूत को नियुक्ति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों महावीर टोला में हुई सजातीय लोगों की बैठक के बाद सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है। जहां नवनियुक्त अध्यक्ष का सजातीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। जानकारी अनुसार पिछले दिनों क्षत्रिय समाज जिला डिण्डौरी में होली मिलन समारोह के रूप में मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना जबलपुर संभाग के संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी का आगमन भी हुआ था। महावीर टोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा युवा को आगे होकर कार्य करने की बात कही गई है। जहां करणी सेना जिला डिण्डौरी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजपूत के नाम की घोषणा किया गया। जहां राजपूत क्षत्रिय समाज के वरिष्ट युवा वर्ग में अच्छी खासी उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को संगठन अनुरूप कार्य करने को कहा गया है।



