जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत मंगल भवन में आयोजित की गई स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. शासन के निर्देशानुसार परियोजना कार्यालय मझौली द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत मंगल भवन में माननीया श्रीमती शिप्रा चौरसिया (नगर परिषद अध्यक्ष) महोदया के आतिथ्य में “स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती राखी सैयाम ने समस्त महिलाओ को संबोधित किया तदोपरांत श्रीमति विजया गुरु ने समस्त महिलाओं को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया एवं सुश्री पार्वती लोधी ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के उद्देश्य एवं मापदंड के बारे में चर्चा की उक्त कार्यक्रम के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं श्रीमती रश्मि झरिया द्वारा स्वस्थ बालक बालिकाओं, लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अंत मे अडॉप्ट आगनवाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष महोदया द्वारा गोद लेने वाले सम्मानित नागरिक श्रीमती ईला जैन(पार्षद वार्ड 14), मुकेश सेन(मंडल अध्यक्ष), जितेंद्र ताम्रकार, चंद्र प्रकाश शर्मा, शांतनु कोरी आदि को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती आरती महंत द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page