मतदाता करेंगे प्रत्यासियों के भाग्य का फैसला, किसकी योग्य और किसकी वियोगय

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार के अंतिम दौर मैं जहां पार्टी नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकीं है। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशीयों के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिला मुख्यालय में रोड़ शो कर चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए नवनिर्वाचित जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू रोड शो कर अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए मतदाताओं से वोट मांगे चूके हैं, इन सबके बीच अब मतदाता ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को होने वाली नगरीय निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था सहित निष्पक्षता से चुनाव कराए जाने प्रशासन चाक-चौबंद है। फिलहाल मतगणना के बाद ही चुनाव नतीजों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा, किसके भाग्य में राज योग्य लिखा है और किसके भाग्य वियोगय।



