जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रभा बच्चन श्रीवास्तव हिंदी सभा में हुई शामिल

जबलपुर दर्पण। हिंदी प्रचारिणी सभा प्रेरणा में जबलपुर की कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव शामिल हुई है। प्रेरणा सभा संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि वरिष्ठ कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव बहुप्रतिभा की धनी हैं। इनकी रुचि-गायन के क्षेत्र में है व स्वर झंकार ग्रुप में गाया है। सीनियर सिटीजन क्लब से भी जुड़ी है। साहित्यिक जगत में अनेकों सम्मान इन्हें मिले हैं। प्रसंग संस्था से काव्य सृजन सम्मान, काव्य प्रतिभा सम्मान, मंथन संस्था ने भी इन्हें सम्मानित किया है। गूंज संस्था से नारी रत्न सम्मान, सशक्त हस्ताक्षर संस्था से यश वंदन सम्मान, पर्यटन विभाग दिल्ली से निबंध प्रतियोगिता में सम्मान प्राप्त किया है। साहित्यिक सृजन और सामाजिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि है। प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चर्चित कवि गुरुदीन वर्मा आजाद ने कहा कि कवि संगम त्रिपाठी के गांधी जयंती को राजघाट दिल्ली में आयोजित उपवास से प्रभावित होकर साहित्यिक व सामाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा से जुड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page