जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे प्रवंधन ने गंदगी फैलाने वाले 2739 लोगों से वसूला जुर्माना

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में पमरे मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को भी जागरुक किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। माह अगस्त 22 में पमरे के तीनों मण्डलों में कुल 900 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उनसे 01 लाख 24 हजार 440 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त 22 तक गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 2739 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 03 लाख 60 हजार 800 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page