जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा सरकार गरीब किसान हितैषी सरकार:राकेश सिंह

बरगी विधानसभा की 12 पंचायतों का साँसद ने किया प्रवास

जबलपुर दर्पण नप्र। केंद्र व राज्य की सरकार गरीब किसान को समर्पित सरकारे है, यह बात बरगी दौरे पर पहुंचे साँसद राकेश सिंह ने कही, भाजपा की सरकार आपके सहयोग से बनी है। आज तक जितनी भी योजनाएं लागू हुई है उनमें से जनधन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, तीर्थदर्शन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओ के माध्यम से हमारी सरकारे हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
बरगी विधानसभा अंतर्गत मेरेगांव, पावला, बेलखेड़ी, कुडाकलाँ, सुन्दरादेही, झलोन, मतानपुर, गुंदरहइ, सुनाचड़, मनकेडी, कुशली, इमलिया ग्राम पंचायत पहुँचे और पंचायत स्तर में यात्री विश्राम गृह, रंगमंच, सीमेंट सड़क के निर्माण साँसद निधि से बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, नीरज सिंह, अभय सिंह, राकेश पटेल, राजमणि सिंह बघेल, अनुराग सिंह गोलू, रितेश, शैलेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, कमल गुमास्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page