श्री गुरू सिंघ सभा एवं गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी ने नवर्निवाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। ऐतिहासिक गुरूद्वारा मढ़ाताल में नवर्निवाचित महापौर का सम्मान श्री गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा मढ़ाताल एवं गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी द्वारा नवर्निवाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु , नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज , पार्षद कमलेश अग्रवाल एवं पार्षद लवलीन आनंद का गुरुद्वारा मढ़ाताल में शाल एवं मोमेन्टो कें साथ सम्मान किया गया । इस मौके पर गुरु सिंघ सभा एवं गुरू गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी नगर के सभी गुरुद्वारे , शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । हमारे लिये हर्ष एवं गौरव की बात है कि हमारे स्कूल गुरु गोबिंद सिंह खालसा स्कूल का विद्यार्थी आज महापौर की पदवी पर आसीन होकर नगर की सरकार चला रहा है।



