गौर नदी के कटियाघाट में 10 वर्षीय किशोर के नदी में डूबने से मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। गोराबजार थाना अंतर्गत गौर नदी के कटियाघाट में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव उतराता मिला जिसकी सूचना पर पहुॅची पुलिस को अमलपुष्य उर्फ निक्की सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा ने बताया दिनांक 26-9-22 की दोपहर उसका भतीजा प्रवेश उर्फ छोटा बाबू सोनकर उम्र 10 वर्ष 10 माह का हनुमान मंदिर के पास खेल रहा था खेलते खेलते अपने दोस्त कृष्णा, मयंक, बाबी के साथ गौर नदी कटिया घाट में नहाने लगे थे नहाते समय प्रवेश उर्फ छोटा बाबू गहरे पानी में बह गया था जिसकी तलाश करते रहे आज सुव रैस्क्यू टीम ने गौर नदी कटिया घाट से निकाला है उसके भतीजे की मृत्यु पानी में डूबने से हुयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



