अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पत्नि के अवेैध सम्बंध के चलते हत्या को दिया अंजाम,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बरेला थाना अंतर्गत अंधी हत्या का खुलासा

जबलपुर दर्पण नप्र। बरेला थाना अंतर्गत सिहोरा-महगवा रोड पर शव मिलने की सूचना पर बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचे जहॉ नरेन्द्र झारिया ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है। गांव के बलराम पटैल ने बताया कि गांव के परमलाल पटैल का शव पड़ा है,जानकारी लगते ही वह गांव बलराम पटैल,गुड्डु मिश्रा के साथ जाकर देखा वहा शव पड़ा था। सिर पर चोट लगने के कारण अत्याधिक खून बहकर जमीन पर पड़ा था सिर,कान, माथे में किसी धारदार हथियार की चोटे थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमलाकर परमलाल पटैल की हत्या कर दी है। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ की टीम गठित कर लगायी गयी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक अपनी पत्नी पर शंका करता था उसकी पत्नी का परमलाल पटेल से अवैध संबंध थे,इस बात की पुख्ता जानकारी लगते ही 35 वर्षीय प्रमोद पटेल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ कि गई जिस पर पाया कि मृतक की पत्नी से पिछले 06 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था,प्रमोद पटेल ने कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी को परमलाल पटेल के साथ पड़ोस के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था,प्रमोद पटेल पत्नि एवं परमलाल के अवैध सम्बंध को लेकर मन ही मन कुण्ठित रहता था जिसके चलते परमलाल पटेल को जान से मारने की ठान लिया था। दिनांक 16.09.22 को सुबह 07-30 बजे जब परमलाल गाय चराने जा रहा था तभी पीछा करते हुये प्रमोद पटेल पहुंचा तथा लोहे की रॉड से सिर व शरीर पर हमला कर परमलाल पटेल की हत्या कर भाग गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page