सब्जी लेने गई महिला पर उसके ही पति ने किया प्राणघातक हमला:पति,ससुर फरार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। चौधरी मोहल्ला निवासी महिला के पति ने बिना बताए सब्जी लेने जाने पर जमकर मारपीट करने की घटना की मोहल्ला में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। महिलाओं का एक बड़ा वर्ग इसे मोहल्ला एवं आस पास बिक रही अवैध शराब को मानता है। इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई है। पाटन थाने से मिली जानकारी अनुसार कृष्णा अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति महेन्द्र अहिरवार शराब पीकर मारपीट करता है। दिनांक 28-9-22 को सब्जी लेने बजार गयी थी सब्जी लेकर जब वापिस घर आयी तो पति तथा बड़े ससुर लक्ष्मण अहिरवार उसके साथ गाली गलौज करते हुये बोले कि बजार क्यों गयी थी,उसने गालियां देने से मना किया तो पति ने फंटी से हमला कर सिर में हाथ पैर में चोट पहुंचा दी,मारपीट कर पति एवं बड़े ससुर बोले कि थाना में रिपोर्ट करेगी तो जान से खत्म कर देगें, रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया



