शक्ति नगर की माता महाकाली पूरी करती हैं मन्नतें

जबलपुर दर्पण। नवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति 90 क्वार्टर मैदान शक्ति नगर में विराजमान माता महाकाली की आरती की रोजाना सुबह और शाम होती है। समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव संदीप शर्मा सीताराम पांडे ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों तक रोज विविध आयोजन किए जा रहे हैं। शाम को विविन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं जिसमे रांगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गरबा डांस प्रतियोगिता, भजन संध्या के साथ रोज अलग अलग प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। 4 अक्टूबर सोमवार को 9 कन्याओं द्वारा शाम को हवन के पश्चात महाआरती की जाएगी। 5 अक्टूबर को बंगाली परिधान में धुनाची नृत्य के बाद पुरस्कार वितरण एवम् रात्रि में रावण दहन का कार्यक्रम भी रखा गया है उसके बाद भंडारा प्रसाद वितरण होगा। 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मां की बिदाई के साथ दोपहर 3:00 बजे से विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। नवदुर्गा उत्सव समिति के अंकित श्रीवास्तव तनु, संदीप शर्मा, आशीष कपूर, सीताराम पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, हर्ष ठाकुर, अंकुर राय, नवीन शर्मा, सल्लू, आयुष दुबे, दीपक नाथ, कमलेश सोनी, संकेत सेन और अक्कू ठाकुर ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में मन्नत वाली माता महाकाली का आशिर्वाद लेने का आव्हान किया है।



