जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

जबलपुर दर्पण। नगर परिषद भेड़ाघाट में आयोजित हुआ। शिविरों में शामिल हुए गोरखपुर नायब तहसीलदार एवं नगर परिषद भेड़ाघाट अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आरंभ हुये 45 दिन के मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगर परिषद भेड़ाघाट मैं शिविरों का आयोजन किया गया। केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किये गये इन शिविरों के मुख्य अतिथि गोरखपुर नायब तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी थे। शिविरों में आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को दिया गया। शिविर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी किया गया तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतर सिंह लोधी, उपाध्यक्ष जगदीश दहिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी विक्रम सिंह झारिया, विधायक व सांसद प्रतिनिधि सदस्य नगर परिषद भेड़ाघाट के पार्षद और योजना प्रभारी सुरेंद्र दुबे लक्ष्मी नारायण दुबे सुनील बैरागी कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम ठाकुर एवं निकाय के सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page