जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गोपाल विहार महिला मंडल का गरबा महोत्सव

जबलपुर दर्पण। शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर आदि शक्ति माँ जगदम्बा की पूजा अर्चना कर गरबा नृत्य द्वारा माता को प्रसन्न करने का आयोजन गोपाल बाग-गोपाल विहार महिला मंडल द्वारा गोपाल सदन मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एड.स्नहो उपाध्याय, डॉ.अंशु तिवारी, रोशनी जायसवाल, सुनीता राठौर एवं भाविका पटेल ने किया मुख्य अतिथि श्रीमती माया इंदु तिवारी, वशिष्ठ अतिथि गीता शरत तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद अदिति वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति एवं शोभना बिलैया का स्वागत किया।
अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर वेशभूषा व नृत्य से सबका मन मोह लिया। आकर्षण का केंद्र बना डफली गरबा और ढोल की थाप पर सभी ने झूमकर गरबे का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
महिला मंडल द्वारा जहां श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पुरुस्कृत किया गया, वहीं प्रत्येक प्रतिभागी को भी उपहार बांटे गए। तत्पश्चात सभी ने गोपाल सदन के फूड स्टॉल पर मन चाहे स्वाद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page