जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आउट सौर्स कर्मी वेतन से तीन माह से है वंचित, संघ ने किया एजेंसी प्रमुख से पत्राचार

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश एवं जिले में लगभग सभी विभागों के कार्यालयों में आउट सौर्स कर्मचारी कार्यरत हैं जो इस भीषण महंगाई के दौर में न्यूनतम वेतन 7000 से 12000/- पर कार्य करने मजबूर हैं। ये कर्मचारी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त हैं जिसकी मनमानी भी इन्हें बर्दाश्त करनी पडती है। इनके भविष्य का भी कोई ठिकाना नहीं होता इन्हें कभी भी पृथक कर दिया जाता है। मंहगाई के इस चरम सीमा के दौर में इन आउट सौर्स कर्मचारियों क़ो अपने परिवार के भरण पोषण में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। इनका वेतन समय पर नहीं हो पाता।विगत तीन माह से आउट सौर्स कर्मचारियों का वेतन नहीं हुआ है और इन तीन महीनों में अनेक पर्व /त्यौहार बीत गए और आने वाले दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा।ये सरासर नाइंसाफी है क्योंकि आवाज़ उठाने वाला दमनकारी नीति का शिकार हो जाता है बेदखल कर दिया जाता है। ये कम वेतन पाने वाले घोर निराश हैँ
संघ ने शासन प्रशासन और एजेंसी प्रमुख से पत्राचार कर इनकी समस्याओँ से अवगत कराया। संघ के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर,विश्वनाथ सिंह,अजब सिंह, ऋषि पाठक,इमरत सेन आकाश भील,आसाराम झारिया,समर सिंह,गंगाराम साहू,जी टी झारिया,भोगीराम चौकसे, क्रिस्टोफर नरोन्हा, नीलेश कोरी आदि ने उचित दिशा में कदम उठाने क़ो कहा, शीघ्र अतिशीघ्र त्योहारों से पूर्व पिछला सारा वेतन देने क़ो एवं पत्र का शीघ्र जबाब देने क़ो कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page