जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मक्का मदीना उमरा के लिए जत्था हुआ रवाना

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा के लिए एक सैकड़ा लोगों का जत्था नूरी टूर्स एंड ट्रैवल के साथ गरीब रथ से रवाना हुआ रेलवे स्टेशन पर एनएसयूआई कार्यकर्ता द्वारा यात्रियों का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।
जत्थे में शामिल हाजी मो.मुज्जमिल रजा, तौसीफ रज़ा,जिया उल रज़ा ने बताया कि हम सभी लोग पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा ज्यारत के लिए जा रहे हैं जहां हम अपनी अकीदत पेश कर अपने मुल्क हिंदुस्तान एवं जबलपुर में अम्नो और शांति की दुआ करेंगे। इस अवसर पर छात्रनेता शफी खान,अदनान अंसारी, एजाज अंसारी,एड.साजिद खान,एड.मोहसिन खान मोनू , वाजिद कादरी, टीपू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



