ग्रामसभा में नहीं पहुंचे पंचायत के जिम्मेदार तो लामबंद हुए ग्रामीण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिसे मिली हो, अगर वही जिम्मेदार पंचायत कर्मी ग्राम सभा में ना आए तो गांव में विकास का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि ग्राम सभा में बैठकर जिम्मेदार कर्मी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हैं तथा विकास कैसे हो इस विषय पर विचार विमर्श किया जाना होता है। बताया गया कि यहां ज़िम्मेदार लोगों की मनमानी इस कदर हावी है कि ग्रामसभा जैसे महत्वपूर्ण बैठकों में पंचायत के जिम्मेदार लोग कोई दिलचस्पी नहीं रहे, जहां विकास की जगह विनाश दिखाई दे रही है। ताज़ा मामला जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धुर्रामाल में सामने आया है, जहां विशेष रूप में दो अक्टूबर से शुरू होने वाले ग्रामसभा के दौरान भी जिम्मेदार पंचायत कर्मी बैठक में शामिल नहीं हुए। कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण लामबंद होकर जिला पंचायत पहुंचे, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते को शिकायत पत्र सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सचिव ओर रोज़गार सहायक ग्राम सभा में अनुपस्थिति रहे, कारण पूछने पर जिम्मेदार लोग गोलमाल जवाब देते नजर आए। लामबंद होकर दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण जिला पंचायत पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



