खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दीवाल लेखन कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नंदिनी सोनी कर रही लोगों को जागरूक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 7 में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेश नंदिनी सोनी आसपास के क्षेत्रों में दीवाल लेखन कर कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। बताया गया कि वायरस से बचने के उपाय, संक्रमण के लक्षण, टीकाकरण के बाद की सावधानी सहित अन्य जागरूकता संबंधी स्लोगन दिवाल लेखन के माध्यम से जागरूक करने का किया गया है। श्रीमती सोनी कोविड वैक्सीन की डोज भी लगवा चुकी हैं और वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बता रहीं हैं।गौरतलब है कि जिले भर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहित प्रशासनिक अमला भी अब सड़कों में जागरूकता संबंधी स्लोगन व दीवार लेखन कर कोविड-19 की प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बावजूद कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों को ना मानकर लोग मनमानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page