खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

डुमना नेचर पार्क को बचाने वन्य जीवों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ।

डुमना नेचर पार्क को बचाने वन्य जीवों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ।
विकास के नाम पर ना हो डुमना का इकोसिस्टम बर्बाद।

जबलपुर। सरकार की मंशा है कि डुमना नेचर पार्क के मैदान में विकास की बयार बहे खेलों के, बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बने। लेकिन दूसरी तरफ प्राकृतिक और सुरम्य वातावरण को नुकसान पहुंचने की स्थिति भी नजर आ रही है।
पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि डुमना नेचर पार्क की इकोलॉजी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल इस मामले में दो पक्ष सामने हैं। जहां एक इसे विकास उन्मुख कदम बता रहा है।
वही दूसरा पक्षी से पर्यावरण के लिए खतरा बता रहा है। जबलपुर से लोकसभा के सांसद राकेश सिंह को सद्बुद्धि मिले और वह पर्यावरण के विरुद्ध जाकर विकास ना करें इसे लेकर एक सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन चिपको के द्वारा किया गया।
आज दिनांक 28/6/2021 सोमवार को चिपको ने डुमना के वन्य जीवों का रूप धारण कर डुमना पर्यावरण और जानवरों की रक्षा करने के लिए 1:30 बजे दोपहर में शिवशक्ति मंदिर,छोटी ओमती में सदबुद्धि यज्ञ किया।
यज्ञ का आयोजन सांसद जी की सद्बुद्धि के लिए किया जाएगा,ईश्वर से प्रार्थना की गए जिससे जल्द से जल्द सांसद जी की सदविवेक प्राप्त हो जाये ताकि वन्यजीवों और पर्यावरण को वह विकास के नाम पर नष्ट न करें।
हर आहूति में कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से सांसद जी के लिए सदबुद्धि की प्रार्थना की।
आज के सदबुद्धि यज्ञ में अयोध्या तिवारी,तपेश यादव,पलाश यादव,रघु तिवारी,शिवम सैनी,अमित मिश्रा,साकेत श्रीवास्तव,सौरभ गुप्ता,आयुष मिश्रा, समर्थ अवस्थी शिशेद नंहोरिया,नमन ठाकुर,शिवम गुप्ता,आयुष गौर,दीपेश तिवारी,बादल पंजवानी एवं अन्य वोलेंटियर्स शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page