आई.टी.यू.अवार्ड के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव हुए चयनित

जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव का आई.टी.यू.अवार्ड 2022 में हुआ चयन । मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जयराज चौधरी ने बताया कि इंडियन ताइक्वांडो यूनियन के द्वारा आई.टी.यू.अवार्ड 2022 का आयोजन उड़िसा राज्य के राउरकेला में किया जा रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक मध्यप्रदेश ताइक्वांडो यूनियन महासचिव व मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजकुमार यादव का चयन किया गया है । राजकुमार यादव विगत 26 वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बालक एवं बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है राजकुमार यादव को पूर्व में भी कई अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। राजकुमार यादव ने वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर साउथ कोरिया कुक्कीवान से4 डान ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त कर ,आर.एच.आर.वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है । राजकुमार यादव की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया की संरक्षिका अर्जुन अवार्डी मधु यादव, संरक्षक मिलन मुखर्जी (अध्यक्ष प्रेमनगर कालीबाड़ी समिति), वरिष्ट उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं (एम.आई.सी.सदस्य प्रतिनिधि नगर निगम जबलपुर), उपाध्यक्ष मिलिन्द्र भालेकर सम्पादक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र कोषाध्यक्ष एम.सुजेश नायडू,संयुक्त सचिव जयराज चौधरी, झामसिंह तेकाम आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।



