भगवती की कृपा से होती है कार्यों की सिद्धि: स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण। मानसिक वैचारिक परिवर्तन करने का सबसे उत्तम समय नवरात्र महोत्सव होता है, क्योंकि वैदिक अनुष्ठान का वैज्ञानिक कारण है नवरात्रि ऋतुओं का संधिकाल होता है । नवरात्र में भगवती की आराधना करने से भविष्य में रोगों से मुक्ति मिलती है और चहुंओर हर्ष उल्लास का वातावरण होता है । नव नवीन उल्लास और उमंग के साथ किसी भी कार्य करने से कार्य की सिद्धि होती है। उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज जी ने शारदीय नवरात्र के अवसर नवमी पूजन के अवसर पर कहे, नवरात्र महोत्सव श्री रामार्चा महायज्ञ की नवमी पूजा में नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में आयोजित रामार्चा महायज्ञ,श्री त्रिपुर सुंदरी श्री विद्या आराधना, त्रिकाल श्री ललिता सहस्त्रनामार्चन, आरती में कहे ।
श्री नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज जबलपुर में राष्ट्र के कल्याणार्थ, सुख समृद्धि और शांति की कामना के संकल्प के साथ प्रातः 9:00 बजे से श्री श्री विद्या की आराधना 10:00 से श्री रामार्चा महायज्ञ 11.30 से हवन आरती आयोजित है ।
इस अवसर पर स्वामी बालक दास जी महाराज, गुरु ईश्वरी प्रसाद तिवारी, लालमन मिश्र राम पुजारी ,राम चरण दास आचार्य रामफल शुक्ल ,आचार्य कामता प्रसाद गौतम, संजय शास्त्री, प्रियांशु शास्त्री सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार ने सभी श्रृद्धालु भक्त जनों से उपास्थिति का आग्रह किया है ।



