डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया व रामकिशोर कांवरे का डिंडोरी आगमन

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन 08 अक्टूबर को प्रातः 9ः00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस डिंडौरी आगमन करेंगे। मंत्री श्री भदौरिया प्रातः 11ः00 बजे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करेंगे। प्रात 11ः30 बजे जिले के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे पत्रकारों के साथ चर्चा तथा दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मंत्री श्री भदौरिया दोपहर 3ः00 बजे प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 3ः30 बजे डिंडौरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर ’’नानो’’ कावरे राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन 08 अक्टूबर को प्रातः 9ः00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस डिंडौरी आगमन करेंगे। राज्यमंत्री श्री कावरे प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस डिंडौरी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करेंगे। प्रात 11ः30 बजे जिले के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे पत्रकार वार्ता तथा दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। राज्यमंत्री श्री कावरे दोपहर 3ः00 बजे प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 3ः30 बजे डिंडौरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page