जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कॉलोनी में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों के तोड़े कांच

जबलपुर दर्पण। गौर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कॉलोनी में वाहन पार्क करने के विवाद को लेकर पुलिस कर्मी ने सड़क पर खड़ी करीब 8 से 10 गाड़ियों के कांच पत्थर से तोड़ दिए। गाड़ियों के कांच टूटने के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बेवजह का विवाद बनाकर पुलिस कर्मी ने गाड़ियों के कांच तोड़े हैं।
सिक्यूरिटी गार्ड मोहित मलिक का कहना है कि, कॉलोनी में रहने वाले एक भईया ने गाड़ियों के कांच तोड़े हैं। आकर्ष एनक्लेव सोसायटी तिलहरी निवासी राजशेखर उपाध्याय और मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि, यहां कोई पुलिस अधिकारी भी रहते हैं। रात करीब 10 बजे के आसपास उन्होंने जमकर आतंक मचाया और गाली-गुफ्तार करते हुए सोसायटी में खड़ी गाड़ियों के कांच
तोड़ दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शांत कराया है। गाड़ियों के कांच तोड़ने वाले का नाम संजय भलावी बताया जा रहा है। सोसायटी के रहने वालों ने संजय पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप भी लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page