खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सत्य साई सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा नगर संवाददाता। जबलपुर जिला मुख्यालय की तहसील सिहोरा में रविवार की सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन सत्य साई सेवा समिति के दौरान शासकीय सिविल अस्पताल में मोबाइल बैन की उपस्थिति में किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुआत सभी रक्त दाताओं के साथ अंकुर जैन सैकी ने 64 वी बार अपना रक्तदान करके युवाओं मैं प्रेणना देने का श्रेष्ठ कार्य किया हैं। इस रक्तदान शिविर में सत्य साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर के मिश्रा की उपस्तिथि में सम्पन्न किया गया। रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं में पहली बार रक्तदान किया सुमित राय दर्शनी निवासी, मोहम्मद रिजवान मनशूरी खितौला निवासी के साथ लगातार रक्त देने मैं अंकुर जैन, मुकेश जनवानी, सुदामा जायसवाल,रवि मिश्रा, अनेक तिवारी, राहुल भोजवानी,प्रिया भोजवानी,विधि रजक, राहुल गर्ग, अविनाश शुक्ला, विकाश दुबे, दीपक तिवारी, सुमित राय, राहुल पटेल, रामकृष्ण पटेल, शुभम दुबे, मोहम्मद रिजवान मंसूरी के अन्य लोगों ने ब्लड बैंक को अपना रक्तदान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page