स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

जबलपुर दर्पण। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के आधार पर स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ एवं स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जिसके 185 अंक निर्धारित किए गए है, इसका उपदेश स्वच्छ भारत मिशन के घटक एवं विभिन्न प्रतिक्रियाओं में आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया के अनुसार स्थानीय तकनीकी को प्रोत्साहन नवाचार और सामाजिक उद्यमो प्रोत्साहन और समिति लागत को व्यवसायिक मॉडल उपलब्ध कराना है। तदानुसार नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज आयोजित किया जा रहा है, जिस हेतु नागरिकों/संस्था/गैर सरकारी संगठनों एवं अन्य नागरिक समूह से प्रविष्टियां प्राप्त की जानी है, प्रविष्टियों का मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक कमेटी द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दिशा निर्देश के आधार पर मूल्यांकन कर नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी दिए गए विषय पर अपनी प्रविष्टियों दर्ज करा सकते है, जिसमें ठोस अपशिष्ट/तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यवहार परिवर्तन/आई.ई.सी., सतत् स्वच्छता, अनौपचारिक कार्यकर्ता, वायु गुणवत्ता, जल संरक्षण, जल उपचार, पुनः उपयोग या जल प्रबंधन, फीकल/सीवर सफाई, प्रसंस्करण के उत्पादों की बिक्री, मासिक अपशिष्ट प्रबंधन, उपयोगकर्ता के अनुकूल समुदाय और सार्वजनिक शौचालय, शून्य डंप, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कुशल एस. बी. एम संचालन में शहर की मदद करने के लिए पारदर्शिता (डिजिटल सक्षमता) भाग लेने वाले प्रतिभागी निम्नलिखित में से किसी भी विषय पर उल्लेख कर सकते हैं। हालाँकि, नवाचार क्षेत्र यहीं तक सीमित नहीं हैं, आप स्थायी शहर के विकास से संबंधित अपने स्वयं के हस्तक्षेप चुन सकते है।



