जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दशहरा चल समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण सिहोरा कुम्ही सतधारा। दशहरा चल समारोह बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। माता रानी के नौ दुर्गा उपरान्त करीब 2 सप्ताह रामलीला का आयोजन किया गया। लोग अपनी बुराई को खत्म कर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा 5 अक्टूबर दोपहर 3:00 बजे से पूजा अर्चना कर माता रानी की प्रतिमा को ग्राम भ्रमण मै निकाला गया। दुर्गा प्रतिमा को क्षेत्र में सभी समितियां अलग-अलग झांकी बनाकर अपने अपने गांव में बैंड बाजों के साथ नाचते गाते भ्रमण किया। दशहरा चल समारोह में क्षेत्र के आसपास गांव के हजारों लोग चल समारोह में शामिल हुए। चल समारोह मै शारदा चौक समिति, राम मंदिर समिति, मोहन दुकान समिति सभी समितियों के लोग मां दुर्गा की झांकी के साथ आगे पीछे चल समारोह मैं चल रहे थे। दुर्गा प्रतिमा पंडाल से माँ दुर्गा की झाँकियाँ शारदा चौक, बारा मोहल्ला, राम मंदिर, खेर मोहल्ला, झंडा चौक, खण्डहर गढ़ी से होते हुए माता रानी की प्रतिमा को हिरन नदी मैं विसर्जित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page