आदिवासी दिवस पर बताया उनके अधिकार किया जागरूक
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन ग्राम खुड़िया में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि खुड़िया माल से अमरपुर तक विशाल वाहन रैली निकली गई, जहां बड़ी संख्या में सजातीय लोग मौजूद रहे। विश्व आदिवासी दिवस को खास बनाने लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने लोगों को प्रेरित किया। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूकता करते हुए आदिवासीयों के अधिकार सहित आदिवासीयों के वेशभूसा, उनके बोली भाषा को बनाए रखने के लिए चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आसपास गांवों से जनजाति समुदाय के गोंड, धुलिया, कोल, भारिया, बैगा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



