डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण
पीपल का पौधा रोपण पर दिया दिया पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर गांव के जागरूक युवाओं ने शांति धाम में पीपल का पौधा रोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया। गौरतलब है कि इन दिनों जिले भर में अंकुर अभियान के तहत गांव गांव में पौधा रोपण किया जा रहा है, इसी क्रम में गांव के जागरूक युवाओं ने पीपल का पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण को संतुलित रखने लोगों को पौधा रोपण करने प्रेरित किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान हीरामणी मौहारी, चैन मौहारी, राजू मौहारी, सतीश मौहारी, लेखराम ठाकुर और भोला ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



