जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि में उच्च शिक्षा हेतु देश के कई राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया एडमीशन

पी.एच.डी. में 52 सीट एवं एम.एस.सी. की 254 सीटों हेतु वेरिफिशन एवं एडमीशन कार्य हुआ सम्पूर्ण

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित कृषि महाविद्यालय के अन्तर्गत एम.एस.सी. एवं पी.एच.डी. के छात्र-छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एवं एडमीशन का आज समापन हुआ। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. बी. शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि कृषि महाविद्यालय के अन्तर्गत विभिन्न विभागों मंे संचालित पी.एच.डी. में 52 सीट एवं एम.एस.सी. की 254 सीटों हेतु वेरिफिशन एवं एडमीशन कार्य सम्पूर्ण हुआ। देश भर के विभिन्न राज्यों से स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं हेतु प्रवेश प्रक्रिया का संचालन कार्य पिछले 2 माह से जारी था। इस कार्य हेतु कृषि महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं कर्मचारियों की अनुभवी टीम सतत् कार्य संपादित कर रही थी। प्रवेश कार्य व अन्य सभी कार्यो के संपादन में प्रमुख रूप से शैक्षणिक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष पौधरोग विभाग डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. अनुभा उपाध्याय, डॉ. ज्ञानेंद्र तिवारी, डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. सी. एस. पांडे, डॉ. रजनी बिसेन, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. कीर्ति तंतुबाय, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पवन कुमार अमृते, डॉ. शिव रामाकृष्णन, डॉ. कैलाश चोकेकर, डॉ. एस. सी. अमूले के साथ ही प्रेम लाल चतुर्वेदी आर. एम स्वर्णकार राजेश श्रुति, वीरेंद्र पटेल, कुमारी मोनिका चौहान, श्रीमती सोनिका वर्मा, कुमारी दीपा मालवीय रामजी प्रसाद पटेल लक्ष्मी नारायण पटेल आदि द्वारा काउंसलिंग एवं वेरिफिकेशन कार्य में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page