ग्रामसभा को लेकर युवक का हंगामा, शासकीय कार्य बाधित के आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धुर्रा माल में एक युवक पर ग्राम सभा ना लगाने को लेकर हंगामा करते हुए बखेड़ा खड़ा करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पंचायत के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को शिकायत पत्र सौंपकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष को की गई शिकायत में उल्लेख किया गया कि गांव के कूल्हन दास व महेश प्रसाद गवले के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में घुसकर जातिगत भाषाओं से अपशब्द कहे गए, गाली गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई। मामले के बाद से ही हम पंचायत कर्मी डरें व सहमे हुए हैं, मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं न हो सके।



