अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होगा पथ संचलन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर में आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पथ संचलन करेंगे। गौरतलब है कि 90 वर्षों से ज्यादा समय से संघ लगातार राष्ट्रहित में सक्रिय व निष्ठावान होकर कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि देश-विदेश सहित लाखों की संख्या में संघ की सक्रिय कार्यकर्ता है, जहां विजयदशमी के अवसर पर प्रतिवर्षा अनुसार इस साल भी पथ संचलन किया जाएगा। जानकारी अनुसार डिंडोरी सहित अन्य जनपद मुख्यालयों में पथ संचलन के कार्यक्रम पहले ही संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में रविवार दोपहर 2:00 को समनापुर जनपद मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का पथ संचलन किया जाएगा, जहां शस्त्रपूजन समेत पथ संचलन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page