जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा बरगी विकास खण्ड के अंतर्गत गठित प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत जबलपुर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रजुलन और माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू वार्ड की पार्षद रंजना ठाकुर, यजुवेंद्र कोरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जबलपुर की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संभाग समन्वयक रवि बर्मन और प्रदीप तिवारी ने कार्यक्रम का परिचय और उसकी उपादेयता से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया l कार्यक्रम में 23 ग्राम,नगर एवं वार्ड विकास प्रस्फुटन समितियों के लगभग 66 प्रतिनिधि, स्रोत वक्ता एवम पदाधिकारियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आयोजन बरगी विकासखण्ड समन्वयक सोनिया सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन विजय खरे मेंटर द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page