जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझोली थाना के अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार


 
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू -मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वर्चुअल बैठक में नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए मुख्य रूप से नशा माफियाओं पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत में कलेक्टर जबलपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के द्वारा  आज दिनाँक 12-10-22 की सुबह शराब माफिया के यहाँ पर दबिश दी गई जिसमें थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक ललित गर्ग, सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटैल, प्रधान आरक्षक मुकेश ठाकुर, आरक्षक मनोज सिंह, सुमित सिंह , छन्नू द्वारा ग्राम काकरदेही मोहल्ला में दबिश देते हुये  संजीत उर्फ बंटा कुचबंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी काकरदेही को  4 प्लास्टिक के डिब्बे तथा एक कुप्पा में रखी 70 लीटर कच्ची शराब तथा  कमलेश उर्फ कमल कुचबंधिया को प्लास्टिक के 4 डिब्बे एवं 1 कुप्पी में  65 लीटर कच्ची शराब रखे रंगे हाथ पकडा गया जिसमें 135 लीटर कच्ची शराब जप्त तथा 600 लीटर महुआ लाहन नस्ट किया गया
साथ ही कच्ची शराब उतारने हेतु तैयार किया हुआ 40 प्लास्टिक के कुप्पो में भरा हुआ लगभग 600 लीटर लाहन जिससे लगभग 200 लीटर कच्ची शराब उतारी जाती जिसको नष्ट करते हुये दोनों आरेापियेा के विरूद्ध   धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page