अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नाइट ड्यूटी करने गए व्यक्ति के घर पर चोरों ने बोला धावा:सोने चांदी एवं नगदी पर किया हाथ साफ

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। नाइट ड्यूटी करने खमरिया फैक्ट्री गए व्यक्ति के घर पर चोरों ने बोला धावा,50 हजार रुपयों की नगदी के साथ साथ सोने चांदी के जेवर ले उड़े चोर,खमरिया थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार दिनेश कुमार हरिजन उम्र 37 वर्ष निवासी फेस 2 गुरूनानक कालोनी ग्राम घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खमरिया फैक्ट्री में नौकरी करता है बीती रात 9 बजे अपने घर का ताला लगाकर नाईट ड्यिूटी करने खमरिया फैक्ट्री चला गया था आज सुवह डियूटी से घर वापस आया सामने के गेट का ताला खोलकर देखा मेन गेट का दरवाजा आधा खुला था दरवाजे का कुंदा टूटा ताला लटका था अंदर जाकर देखा बेडरूम में सामान बिखरा पड़ा था वहीं दुर्गा माता की फोटो के पीछे उसने 50 हजार रूपये की गड्डी पन्नी में लपेटकर रखा था जो नहीं थी दूसरे बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर खुला था जिसमें रखी सोने की चैन,अंगूठी गायब थे कोई अज्ञात चोर रात में छत के दरवाजे से आकर मेन गेट के दरवाजे का कुंदा तोड़कर घर के अंदर घुसकर नगदी 50 हजार रूपये एवं सोने की चैन,अंगूठी चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page