अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे पर देर रात एक्सीडेंट में 13 गौवंशो की मौत 

जबलपुर दर्पण नप्र। कटनी जिले के चाका बाईपास स्थिति केलवारा के समीप नेशनल हाईवे रोड पर अज्ञात वाहन की बेलगाम गति के चलते मंगलवार देर रात्रि एक दर्जन से अधिक गोवन्शो ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा कमांडो फोर्स की टीम और अलबेली गौ:विंद गौ सेवा समिति द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर नगर निगम वाहन जेसीबी की मदद से हिंदू रीति-रिवाज अनुसार सभी गौवंश का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में गौ सेवक नितिन तिवारी,आशु भदौरिया सहित सभी गौ सेवकों की मदद से गौवंश को दफनाया गया। घटित हुई घटना को लेकर सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा व प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि कटनी जिले में लगभग 29 गौशाला बनकर तैयार पड़ी है पर अभी भी 20 से अधिक गौशालाएं अस्थाई रूप से बंद पड़ी हुई हैं। बाकी की शेष सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। इन संबंध में गौ रक्षकों द्वारा कई बार जिला कलेक्टर महोदय को सूचित भी किया गया परंतु जिला कलेक्टर महोदय द्वारा आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला हर बार झाड़ दिया जाता हैं। और इस तरह की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही हैं। मीडिया के द्वारा निरंतर घटनाओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया फिर भी न जाने क्यो प्रशासन व राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page