खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान की पोशाक सिलने वाला निराला ड्रेस डिजाइनर:भरत कुवादे

भगवान की पोशाक सिलवाने दूर दूर से आते भक्तजन

जबलपुर दर्पण नप्र। अभी तक आपने हीरो हीरोइन के कपड़ों के ड्रेस डिजाइनर केे बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको सिर्फ भगवान के ड्रेस डिजाइन करने वाले टेलर मास्टर के बारे में बताते है। खंडवा के इस टेलर की पहचान ऐसी है न सिर्फ खंडवा बल्कि आस पास के जिलों से भी लोग यहां पर भगवान की पोशाक तैयार कराने के लिए आते हैं। इस टेलर के पास जिले के ज्यादातर मन्दिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमा के नाप लेकर एंव ग्राफ बनाकर भगवान की पोशाक तैयार कराने वाले दूर दूर से आते है। इसलिए इनको अगर भगवान का टेलर कहा जाए तो गलत नहीं होगा यहां सिर्फ आपको मन्दिर के भगवान के नाप के कपडे देना है। बाकी डिजाईनिंग यह खुद करते है। और सभी भगवानो की पोशाक तैयार करने में इनको महारत हासिल है।
हम बात कर रहे है खंडवा के कहारवाड़ी निवासी भरत कुवादे कि जो बॉम्बे बाजार क्षेत्र में आशा सुपर मार्केट मे अपनी एक छोटी सी भगवानो के कपड़े सिलने की दुकान चलाते है। इनकी दुकान पर आपको हर समय लोगो की भीड़ मिलेगी जन्माष्टमी हो हनुमान जयंती हो या गणेश उत्सव व कोई अन्य उत्सव सुबह से लेकर शाम तक लोग यहां पर भगवान के कपड़े बनवाने के लिए आते रहते है। 
भरत बताते है कि लोग यहां पर न सिर्फ अपने घरों के भगवान के लिए कपड़े सिलवाते हैं बल्कि मंदिरों में चढ़ाने के लिए भी यहीं पर उनकी सिलाई कराते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहां पर परफेक्ट नाप लेकर ही भगवान की पोशाक बनाई जाती है।
इनकी कारीगरी और डिज़ाइन इतनी सुंदर होती है कि लोगो को बहुत पसंद आती है। इनके पास हर मन्दिर के भगवान की पोशाक का नाप मौजूद है। इसलिए लोग भगवान के कपड़े बनवाने के लिए भरत कुवादे की दुकान पर ही आते हैं।
भरत कुवादे भगवानों की पोशाक सिलने का काम पिछले करीब 15 वर्षों से करते आ रहे हैं उन्होंने भगवान के कपड़े सिलने का काम अपने पिता से सीखा था जिसके बाद उन्होंने भगवान की पोशाक तैयार करने के लिए बॉम्बे बाजार के पास दुकान खोली। भरत कुवादे को लोग भगवान का टेलर भी कह कर पुकारते हैं इनकी दुकान में इस समय चमकीले और लैस लगे कपड़ों की भरमार है जिससे कि वह भगवान की पोशाक तैयार करते हैं। इनकी पत्नी और बच्चे भी मदद के लिए दुकान में आते रहते है। जो दिन रात एक कर कर बड़े आर्डर पूरे करने में सहयोग करते है। 
अन्य जिलों से आते हैं लोग ग्राहक मित्र हेमन्त मोराने ने बताया कि पिछले कुछ सालों में भरत की दुकान की ख्याति कुछ इस कदर फैली कि न सिर्फ खंडवा बल्कि आसपास के जिलों हरदा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर इंदौर से भी लोग उनकी दुकान पर भगवान की पोशाकें तैयार कराने के लिए आते हैं। 
मौसम के हिसाब से भी बनाते हैं पोशाक भरत कुवादे के पास लगभग सभी मन्दिरों में स्थापित प्रतिमाओं के नाप मौजूद हैं और जिस मन्दिर का नाप नहीं होता है जाकर ले आते हैं। गर्मियों में सिल्क और रेशमी कपड़े से भगवान की पोशाक बनाते हैं तो सर्दियों में मखमली’ कपड़ों से भगवान की पोशाक तैयार करते हैं। खंडवा के इस निराले भगवान के ड्रेस डिजाइनर की प्रसिद्धि चहुओर फेल रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page