बॉलीवुड दर्पण

बिहार में छा रहा है फेक रियल्टी शोज फिल्म फैशन और अवार्ड के नाम पर लगाते हैं लोगों को चुना

जबलपुर दर्पण। करियल्टी शोज एक ऐसा प्लैटफॉर्म माना जाता है जहाँ से प्रतियोगी निकलकर सीधे अपने मनचाहे करियर को चुनते हैं और अगर यही प्लैटफॉर्म उनके सपनों को चकना चुड़ कर दे तो आप क्या कहेंगे । बिहार में कुछ ऐसा ही हर बार देखने को मिलता है जहां बड़े बड़े प्रतियोगीताओं का आयोजन होता है लेकिन सफलता किसी को भी नहीं मिलती। अगर बात करें पिछले एक दशक की तो आज तक ऐसा एक भी प्रतियोगी नहीं होगा जो अपने सपने को पूरा किया हो ऐसे रियल्टी शोज से क्योंकि अॉरगनाइजर को सिर्फ अपने जेब भरने से मतलब होता है जिनका साथ कुछ फायदे के लिए स्थानीय सेलिब्रिटी कहलाने वाले लोग करते हैं। एक प्रतियोगी ने अपना नाम ना बताते हुए कहा कि हम सभी लोगों को एक सपना दिखा दिया जाता है कि आप यहाँ जाओगे वहां जाओगे बड़े सेलिब्रिटी बनोगे स्टार बनोगे । यह कहकर हमसे बड़ी फिस वसूली जाती है और कार्यक्रम के बाद एक सर्टीफिकेट और ट्रॉफी के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करना चाहती हूं कि आप ऐसे फेक इवेंट से दूर रहें और अगर इसी छेत्र में मे आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े ना की ऐसे फ्रॉड शोज से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page