जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिलीप सिंह ठाकुर बने मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के जिला अध्यक्ष

जबलपुर -मध्यप्रदेश शासन से मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त 54 अधिकारीयों औऱ कर्मचारियों संगठनों का समूह “मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा “के प्रदेश संयोजक आदरणीय प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय उदित भदौरिया द्वारा मोर्चे में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा विभाग में पदस्थ दिलीप सिंह ठाकुर को जिला -जबलपुर का मध्यप्रदेश अधिकारी /कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री दिलीप सिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश अधिकारी /कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर संयुक्त महामोर्चे में सम्मिलित सभी 54 संगठनों के पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त किया तथा संस्कारधानी जबलपुर के लिए उपलब्धि बतलाया। जबलपुर जिले एवं जिले की समस्त तहसीलों औऱ ब्लॉकों के सभी विभागों के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनायें एवं बधाईयां प्रेषित की हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page