जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्यांग के साथ आत्मीयता जरूरी— डॉ. वीरेंद्र कुमार

जबलपुर दर्पण । नगर प्रवास में आये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने स्नेह नगर स्थित विकलांग सेवा भारती का प्रवास किया उन्होंने वहां प्री प्राइमरी, स्वसहाय, प्राइमरी प्रथम फिजियोथैरेपी और व्यवसायिक प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ संस्था के मानसिक मंद छात्राओं ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया दिव्यांग बच्चों को शिक्षक शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया इस दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं प्रोत्साहन की आवश्यकता है हर काम के लिए धैर्य जरूरी है तब हम लक्ष्य प्राप्त कर सके आत्मीयता जरूरी है दिव्यांग मानव की सेवा है और यही परमार्थ है और यही मानव सेवा है।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मिताली बैनर्जी एवं आभार श्याम साहनी ने किया। इस अवसर पर नारायण सिंह कुशवाहा (मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण म. प्र. शासन),पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बैनर्जी, मैडम रिचा शंकर (उप महानिर्देशक),आशुतोष निरंजन, राम चरण मीना, दीपांकर बैनर्जी, रूमा बैनर्जी दीपक संघी,श्याम साहनी,एलिक डिसूजा, राजेंद्र सिंग,एहतिशामुद्दीन( खेल निदेशक) नीतू चौधरी, पुष्पा ठाकुर, मोहन शर्मा,राकेश शर्मा सहित अभिभावकगण और स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page