डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में सद्भावना पूर्वक मनाई गई होली, जमकर उड़े रंग-गुलाल

गांव-गांवों में हो रहे थे फाग गीतों के आयोजन, रंगों से सराबोर नजर आए लोगो

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले भर में पांच दिनों तक चलने वाले रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। लोगों ने सद्भावना पूर्वक एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। होली त्योहार के दौरान घरों में सुंदर पकवानों का लुत्फ लोग उठा रहे थे, गांव गांव में स्थानीय लोगों के द्वारा फाग गीतों का आयोजन किया जा रहा था। जिला मुख्यालय के साथ साथ समनापुर मुख्यालय, बजाग, करंजिया, शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर सहित ग्रामीण अंचलों में लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाते हुए नजर आए। इसी तरह जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत बुड़रूखी गांव के रंग पंचमी के दौरान कपड़ा फाड़ होली खेली गई। जहां युवाओं द्वारा एक दूसरे के पहने हुए कपड़े को फ़ाड़ कर रंग गुलाल लगाते हुए होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। पांच दिनों तक चलने वाले रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर युवा, युवती सहित बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page