मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यालय में विधायक ने किया ध्वजारोहण

मण्डला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जिले में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर घुघरी मुख्यालय में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने ध्वजारोहण किया। आदिवासी विकास परिषद के नवीन कार्यालय में ध्वजारोहण कर विधायक श्री पट्टा ने माननीय कमलनाथ जी के संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात घुघरी मुख्यालय में आदिवासी विकास परिषद के नवीन कार्यालय का शुभारंभ भी विधायक श्री पट्टा के द्वारा किया गया। इसी क्रम में बिछिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित उनके परिवारजनों व कांग्रेस जनों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं मवई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा द्वारा राजीव चौक में ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियाँ के अध्यक्ष विनोद पटेल द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अंजनियाँ में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी किया गया। इस दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस पार्टी के समस्त के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page