जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध जन्मोत्सव मे हुआ धार्मिक आयोजन

जबलपुर दर्पण। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनो आरोग्य, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पंडित चंचल गौतम जी द्वारा सत्यनारायण भगवान की कथा का वाचन किया गया।
इस शुभ अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम में उपचार ले रहे नशा पीड़ितों और मानसिक रूप से बीमार जनों ने सत्यनारायण भगवान की कथा श्रवण एवं हवन कर व आरती गाकर सभी के स्वास्थ, समृद्धि, सुख, शांति, शिक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की. इस अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनोआरोग्य, दिव्यांग पुर्नवास केंद्र के संचालक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार सेन मानस शास्त्री, राकेश सेन, पं.चंचल गौतम,यश रंजन श्रीवास,मुकेश अहिरवार अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



