श्रीराम एनवायरमेंट सोशल सर्विस एसोसिएशन संस्था के द्वारा बस्ती में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर की अग्रणी संस्था श्रीराम एनवायरमेंट सोशल सर्विस एसोसिएशन संस्था के द्वारा मांडवा बस्ती में जाकर बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया संस्था ने एक किट तैयार किया जिसमें दीपावली त्योहार से संबंधित जरूरी चीजें और साथ ही खीर लाई बताशा दीपक पटाखे और बच्चों के लिए कपड़े भी प्रदान किए गए जिसे देखकर सभी के चेहरों पर खुशी नजर आई। प्रकाश का पर्व एवं दीपों का महापर्व दीपावली हमारे भारत देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है हर घर इस त्योहार को मनाने की तैयारियां चलती हैं नाना प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं नए कपड़े लाए जाते हैं पटाखे फोड़े जाते हैं और घरों में रंगोली के साथ दीपक जलाकर माता लक्ष्मी से प्रार्थना की जाती है सुख सौभाग्य और समृद्धि की कामना की। सेवा के इस कार्य में संस्था के संरक्षक नागेश अग्रवाल राजकमल लाल डूडा ,सूर्य प्रकाश शर्मा, केएल पटेल अर्चना शर्मा का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने इस किट में अपना सहयोग प्रदान किया मोहम्मद में मिष्ठान वितरण में सहयोग किया और साथ ही सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की संस्था के द्वारा बच्चों के साथ साथ महिलाओं को भी किट प्रदान किया गया संस्था का यह मानना है कि दीपावली पर्व हो चाहे कोई अन्य त्योहार हमें सभी के साथ मिलकर हंसी खुशी से मनाना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए अपने घर पर तो सभी त्यौहार मनाते हैं लेकिन उनके घर में भी उजियारा कीजिए जहां अंधेरा होता है तभी सच मायने में त्यौहार सफल होता है इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनीता सिंह शुक्ला कोषाध्यक्ष अमित शुक्ला सदस्य अमीषी शुक्ला सिमरन शुक्ला एवं मोहम्मद उपस्थित रहे सभी का बस्ती वासियों ने तहे दिल से धन्यवाद किया और सभी को आशीर्वाद दिया।



