अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक्सिस स्कूटी से अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर,पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अमखेरा पानी की टंकी के पास बिना नम्बर की सिल्वर रंग की एक्सिस स्कूटी में बोरी में शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़े 40 वर्षीय व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि देर रात क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी केम्प निवासी देवेन्द्र तिवारी अपनी बिना नम्बर की एक्सिस स्कूटी से अमखेरा पानी की टंकी के पास बोरी मे शराब रखे है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिसे क्राईम ब्रांच एवं अधारताल थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त शराब मय एक्सिस के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को अवेैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, आरक्षक रीतेश,दीपक एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, प्रधान आरक्षक सतीष दीक्षित, आरक्षक राजेश केवट की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page