जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी हुये लामबंद

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं संयोजक उदित भदोरिया के निर्देशन में आज समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री महोदय से मांग की गई कि प्रदेश में पुरानी पेंशन अतिशीघ्र लागू की जाए। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए नितांत आवश्यक है क्योंकि न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ती के पश्चात बहुत ही न्यूनतम राशि पेंशन के रूप में मिलती है जिससे कर्मचारियों और उनके परिवार का भरणपोषण/जीवकोपार्जन संभव नहीं है अतः पुरानी पेंशन अतिशीघ्र बहाल की जाना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश के कर्मचारी लामबंद है और हर हाल में पुरानी पेंशन लागू की जाने हेतु एकमत हैं क्योंकि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। जब कर्मचारी विभाग के लिए वर्षों तक अपनी सेवा देता है तो उसके बदले सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों को जीवकोपार्जन हेतु एक सम्मान जनक राशि मिलनी चाहिए जो सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन से ही संभव है। अतः कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंत्री महोदय को पुरानी पेंशन अतिशीघ्र बहाल करना चाहिए। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास, स्टेनली नाॅबर्ट, दिनेश गौंड़, शहीर मुमताज़, हेमंत ठाकरे, प्रदीप पटेल, राॅबर्ट फ्रांसिस देवी सिंह ठाकुर, सुम्मत सिंह, मनीष मिश्रा, कन्हैया लाल, राजेष सहारिया, आषीष कोरी, पंकज, देवेन्द्र, अजय मिश्रा, चैतन्य कुषरे, कादरी अहमद अंसारी, नरेष धुमके, विष्वनाथ सिंह, डेलन सिंह, आकाष भील, विषाल सिंह ठाकुर, नितिन तिवारी, कमलेष दुबे, आदेष विष्वकर्मा, ईमरत सेन, भागीरथ सेन, राषिद अली, आदि ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके हित में पुरानी पेंशन अतिशीघ्र लागू की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page