स्थानांतरण से भरे गये पदों से जिले के शिक्षकों पर गिरेगी अतिशेष की गाज

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में आयुक्त लोक षिक्षण भोपाल द्वारा स्थानांतरण आदेष जारी किये गये जो की पूंर्णतः सवालों के घेरे में है। जहां एक तरफ पहले ही जिले में अतिषेष षिक्षकों की भरमार है वहीं दूसरे जिलों से लाकर पद भरने से जिले के षिक्षकों पर गिरेगी अतिषेष की गाज। जिले में कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ ऐसे कई षिक्षकों के पारिवारिक सदस्यों के बीमार, विकलांग, गंभीर बीमारियों से पीड़ित अथवा महिला कर्मचारियों द्वारा निकट के स्कूलों हेतु आवेदन किया गया परंतु जिला स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता क्रम में स्थान नहीं मिला बल्कि उन्हे दूर के स्कूल ही आवंटित किए गए जो कि मानवीय संवेदना विहीन प्रतीत होते है। अन्य जिलों के षिक्षकों से रिक्त पदों की प्रतिपूर्ती कर दी गई जिससे जिले के षिक्षकों का चांस मारा गया वहीं भविष्य में होने वाली पदोन्नति भी प्रभावित होगी। संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, शहीर मुमताज़, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास आदि ने मांग की है।



