विलुप्त हो रही प्रजातियों की सुरक्षा को लेकर जैवविविधता संरक्षण व संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा श्यामसुंदर महाविद्यालय में शनिवार को प्रोजेक्ट इंवेस्टीगेटर डॉ राजभान साहू के द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को पेड़ पौधे तथा जीव जंतुओ को किस प्रकार बचना है। तथा उनकी सुरक्षा कैसे करनी है। साथ ही विलुप्त हो रही प्रजाति को संरक्षित करना है। इन पर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पहले उत्कृष्ट विद्यालय सिहोरा मे किया गया। जैव विविधता के साथ स्वक्षता पर भी चर्चा की गई ।
नगर परिषद सिहोरा को हर प्रकार से स्वक्ष्य एवं साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। शहरी विकास के साथ साथ हमें प्राकृतिक पर्यावरण पर विशेष ध्यान देना है। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के जे.पी.सोयाम,उत्कृष्ट विद्यालय के रवि प्रकाश, मनीषा शुक्ला, वेंकट सिंह, संदीप सोनी तथा नगर परिषद के विरेंद् तिवारी अखिलेश कुर्मी तथा छात्र एवं छात्राएं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।



