स्विफ्ट डिजायर कार में पकड़ी बैतूल की अवैध शराब

कार व शराब के साथ 1आरोपी ग्वारीघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा : 3 आरोपी फरार
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि टैगोर गार्डन के पास कुछ लडके शिफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 20 सीजी 3241 है में अवैध शराब कार में लोड करके लाय है। जिसे बेचने की फिराक में है।सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना ग्वारीघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश दी गयी, जहा मुखबिर के बताये नम्बर की कार दिखी पुलिस को आता देख शराब तस्कर भाग गये, कार के अंदर बैठा एक आरोपी पकडा गया जिसने अपना नाम अनिकेत सिंह ग्वारीघाट बताया, कार को चैक किया तो पीछे डिक्की के अंदर खाखी रंग की 27 पेटियॉ रखी हुई मिली,अनिकेत को मय शराब वकार सहित थाना ग्वारीघाट लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी तो उक्त शराब राजा यादव,आर्दश तिवारी एवं नवल पटेल के साथ कार में बैतूल से लेकर आये थे,राजा यादव, आदर्श तिवारी वं नवल पटेल भाग गये है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपियेा की तलाश जारी है।



