अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जमीनी कब्जे को लेकर रिश्तेदार ने किया कुल्हाड़ी से हमला:प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना क्षेत्र के पाथरफोड़ी गांव में जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद की खुन्नस के चलते कुल्हाड़ी से पैर के पंजे पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार मनोज पाठक निवासी ग्राम पाथरफोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात खाना खाकर घर में लेटा था तभी रिश्तेदार दुर्गेश पाठक घर के आंगन में गाली गलौज करने लगा  वह बाहर निकला तो दुर्गेश पाठक उसे जमीन के कब्जे की बात पर से गाली देते हुए कुल्हाड़ी से हमलाकर पैर के पंजे में चोट पहुॅचा दिया पड़ासियों ने आकर बीच बीच किया था। रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page